फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती राज के शिविर में काहनौर के विकास मॉडल को किया जाएगा प्रस्तुत

विज्ञापन
The development model of Kahnore will be presented in the Panchayati Raj camp - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि विकास के मामले में काहनौर गांव एक मॉडल के रूप में उभर कर आया है। उन्होंने विकास कार्यों के लिए काहनौर ग्राम पंचायत को शाबाशी दी। वह गांव में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करने के बाद ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में जब पंचायती राज के शिविर आयोजित किए जाएंगे तो उनमें काहनौर के विकास मॉडल को प्रस्तुत किया जाएगा। ताकि पूरे प्रदेश की पंचायतें भी प्रेरणा लेकर अपनेे-अपने गांव में विकास कार्य करवा सकें। उन्होंने काहनौर ग्राम पंचायत का आह्वान किया कि वे पड़ोस के गांवों को भी विकास के लिए प्रेरित करें और उनका सहयोग करें। डिप्टी सीएम ने कहा कि गांव के तालाबों की सफाई और रखरखाव की तकनीक ढूंढे। ताकि मल्टीनेशनल कंपनियों से फंड लेकर ग्रामीण इलाकों में खर्च किया जा सके। उन्होंने गांव की डिजिटल लाइब्रेरी के लिए बीस कंप्यूटर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए एक एंबुलेंस देने की घोषणा की। साथ ही कहा कि अगर ग्राम पंचायत 10 हजार आबादी की शर्त पूरी करती है तो काहनौर को महाग्राम योजना में शामिल करवा दिया जाएगा। गांव की रिटेनिंग वॉल को जल्द बनवाया जाएगा। दूसरे गांवों को जोड़ने वाली दो सड़कों का भी काम करवाया जाएगा। गांव पहुंचने पर सरपंच अमित कादयान और प्रवीण लांबा ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने गांव की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत की। डिप्टी सीएम ने कलानौर और सांपला खंडों के कई गांवों में विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। अपने समर्थकों के घर भी गए। इस मौके पर जजपा जिला प्रधान बलवान सुहाग, रविंद्र सांगवान, संदीप हुड्डा, राजेश सैनी, रामकुंवर लांबा, राजेंद्र वाल्मीकि, सतीश राठी व भूपेंद्र सहरावत भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें