महम अस्पताल में निजी चिकित्सकों को दिशा निर्देश देती एसएमओ डॉ शिवानी व अन्यअधिकारी। संवाद
महम। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को निजी अस्पताल संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में आदेश दिया की गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड करने से पहले आरसीएच आईडी होना जरुरी है। वहीं, सभी अल्ट्रासाउंड केंद्र को इन जांच का रिकॉर्ड भी रखना जरूरी है। डॉ. शिवानी ने कहा कि निदेशों के बाद अवैध रूप से कोई भी चिकित्सक एमटीपी किट नहीं रख सकेगा और अल्ट्रासाउंड व गर्भपात से पहले महिलाओं की पूरी जानकारी उपमंडल नागरिक अस्पताल को दी जाएगी। सरकार की ओर से बिगड़ते लिंगानुपात को रोकने के लिए ऐसे कदम उठाए गए हैं। ताकि कोई भी महिला गर्भ में पल रही बच्ची का गर्भपात न करा सके। संवाद