फोटो-55: बहादुरगढ लघु सचिवालय स्थित कैम्प कार्यालय में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुन समाधान
- फोटो : samvad
-पीपीपी से जुड़ी अधिकांश समस्याओं का किया निवारण, वहीं अन्य समस्याओं का संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्परता से निपटाने के दिए आदेश
बहादुरगढ़। उपमंडल के नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने और उन्हें सरकारी सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। जनसेवा की इसी भावना को देखते हुए बुधवार को जन शिकायतों के निदान के लिए डीसी वर्षा खांगवाल बहादुरगढ़ लघु सचिवालय कैंप ऑफिस पहुंची तथा दरबार लगाकर उनकी समस्याएं सुनीं। पीपीपी से जुड़े अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया। दरबार में सीवर व पेयजल की समस्याएं ज्यादा रहीं। ऐसे में डीसी ने दरबार में आई सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।