रोहतक। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के बाहर विवि प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठे संयुक्त छात्र समिति सदस्यों को बुधवार को वार्ड 13 के पार्षद प्रतिनिधि नरेश काला ने समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि मैं छात्रों की मांग को प्रशासन व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के आगे रखूंगा। छात्र नेता विक्रम सिंह डुमोलिया ने बताया कि सात दिनों से हम धरने पर बैठे हैं लेकिन विवि प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया है। संयुक्त छात्र समिति का कहना है कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में सांविधानिक नियमों व सरकार की नई मानक संचालन प्रक्रिया का पालन नहीं किया जा रहा है। गर्ल्स हॉस्टल के पीछे लगभग 15000 हजार पेड़ बगैर ऑनलाइन टेंडर के कटवा दिए, इसकी विजिलेंस जांच की जाए। इस अवसर पर विक्रम सिंह डुमोलिया, साहिल कासवा, अमित, विश्वास भाली, प्रदीप मोटा, दिनेश कांगड़ा, व हिमांशु देशवाल मौजूद रहे। संवाद