नगर निगम की टीम द्वारा अवैध रूप से लगाए गए सामान को उठाते नगर निगम के कर्मी। स्रोत: निगम
रोहतक। नगर निगम की टीम ने वीरवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम गोहाना रोड, गोहाना अड्डा, आंबेडकर चौक, अशोका चौक, मेडिकल मोड़, पावर हाउस चौक, दिल्ली बाईपास व खेड़ी साध और सेक्टर 14 की मार्केट में पहुंची और सड़क किनारे रखा सामान जब्त किया। निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा ने बताया कि बाजार व मार्गों पर अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बन जाती है, इसलिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में अतिक्रमण हटाओ टीम के इंस्पेक्टर गुरुदेव के नेतृत्व में टीम ने वीरवार को मुख्य सड़कों व बाजारों से अतिक्रमण हटाया। साथ ही बोर्ड, तख्त, तिरपाल, कुर्सियां व मेज सहित अन्य सामान जब्त किया। ब्यूरो