फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अग्रवाल वैश्य समाज का सात मार्च को होगा अधिवेशन

विज्ञापन
19-सुभाष तायल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा।
विज्ञापन
रोहतक। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा का वृंदावन में 7 मार्च को प्रदेशस्तरीय खुला अधिवेशन होगा। समाज के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष तायल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की अध्यक्षता में वृंदावन के दिल्ली श्रीधाम रुक्मणी विहार में होने वाली बैठक महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल, उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, राष्ट्रीय जनउद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता, बनारसी दास गुप्ता फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय गुप्ता, भाजपा नेता पंकज जैन, युवा नेता एवं समाजसेवी नवीन गोयल, उद्योगपति एवं समाजसेवी वासूदेव गर्ग, राष्ट्रीय नवचेतना मंच के अध्यक्ष विजय सोमाणी बतौर अतिथि अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री पद के लिए संगठन का 9वां द्विवार्षिक चुनाव भी करवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें