50-कांग्रेस भवन में टैलेंट हंट का पोस्टर जारी करते चांदवीर हुड्डा। पार्टी
रोहतक। कांग्रेस ने युवाओं को संगठनात्मक प्रक्रियाओं से जोड़ने, उनकी राजनीतिक समझ को सुदृढ़ करने व उन्हें नेतृत्व के महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर टैलेंट हंट कार्यक्रम की घोषणा की है। यह जानकारी शुक्रवार को कार्यक्रम के संयोजक चांदवीर हुड्डा व राष्ट्रीय कोर्डिनेटर चयनिका उनियाल ने कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। मौके पर शहरी जिलाध्यक्ष कुलदीप केडी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलवान रंगा, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुशील हुड्डा, सोशल मीडिया कोर्डिनेटर राकेश गर्ग, गीता भारती, निर्मला मौजूद रहे। ब्यूरो