रोहतक। अयोध्या में राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन सोमवार को शहर में चार लाख दीप जलाए जाएंगे। साथ ही आर्य नगर व आंबेडकर चौक पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां भगवान श्रीराम व मंदिर का बैनर लगाया जाएगा। जिला प्रशासन की तरफ से भी विशेष व्यवस्था की गई है।
समारोह इस वर्ष की पहली दिवाली के रूप में मनाने को सभी तैयार हैं। मंदिर, घर, पार्क के साथ चौक-चोहराहों पर दीप जलाने की योजनाएं तैयार की जा रही हैं। 22 जनवरी की शाम को दीप महोत्सव के रूप में लगभग चार लाख दीये जलाए जाएंगे। विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त सचिव डॉ. सुरेंद्र जैन ने बताया कि शहर में छह स्थान निर्धारित किए गए हैं, जहां 11,000 दीप जलाए जाएंगे।
रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में केवल तीन दिन शेष हैं और शहर दीप, आतिशबाजी और लाइटों की रोशनी में जगमगाने को तैयार है। डीएलएफ पार्क में 1,100 दीपक, ओल्ड आईटीआई स्थित बाबा बालक पूरी डेरे पर 1,200 दीप, नेहरू कॉलोनी स्थित गोकर्ण धाम में 2,100 दीप जलाए जाएंगे। इसी के साथ प्रधानमंत्री के आह्वान पर सभी निवासी अपने घरों में भी दीप जलाएंगे।
बॉक्स : शहर में यहां जलाए जाएंगे 11,000 दीप
1. मदनलाल ढीगड़ा कम्युनिटी सेंटर, ओल्ड आईटीआई
2. शिव मंदिर वैश्य कॉलेज, रेलवे स्टेशन
3. महावीर पार्क, जिला विकास भवन निकट
4. रामा कृष्णा मंदिर, सलारा मोहल्ला
5. श्री अन्नपूर्णा माई मंदिर, शिवम एनक्लेव
6. पंजाबी राम लीला मैदान