फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चेयरपर्सन ने गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बाल विवाह की रोकथाम के लिए जन जागरूकता अभियान के तहत जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड्डा ने शुक्रवार को गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बाल विवाह को समाप्त करना आवश्यक है। बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास में बाधक है। बालिकाओं के लिए यह बहुत हानिकारक है। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ती है। जिला प्रशासन इस सामाजिक कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। मौके पर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी दीपिका सैनी के अलावा पुलिस, शिक्षा विभाग एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें