फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरा जाने वाली बस 11 नवंबर से दोपहर 2:40 बजे चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को कटरा की सीधी बस रोहतक डिपो से अब दोपहर 3:30 बजे की बजाय 2:40 बजे मिलेगी। नया समयसारिणी 11 नवंबर से लागू होगा। वहीं, रोहतक और गुरुग्राम डिपो जल्द तालमेल बनाकर आगरा की बस सेवा भी शुरू करेंगे। रोहतक से आगरा की तीन बसें चलती थी, जो अभी बंद हैं। रोहतक डिपो वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को कटरा तक जाने के लिए बस सुविधा उपलब्ध करवा रहा है। दोपहर साढ़े तीन बजे कटरा के लिए रवाना होने वाली बस को बदलने की कुछ लोग बार-बार मांग कर रहे थे। इसके चलते डिपो महाप्रबंधक ने समयसारिणी में बदलाव कर दिया है। वहीं, आगरा की बस सेवा फिर से गुरुग्राम होकर शुरू करने का फैसला लिया गया है। बस संचालन का समय तय करने के लिए जल्द ही गुरुग्राम और रोहतक डिपो के अधिकारी बैठक करेंगे। आगरा के लिए दो बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। बस स्टैंड प्रबंधक जयबीर हुड्डा ने बताया कि कटरा जाने वाली बस का समय 11 नवंबर से बदल जाएगा। अब बस दोपहर 2:40 बजे से चलेगी। आगरा की बस सेवा गुरुग्राम से होकर संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें