फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्लाॅट में मिला बुजुर्ग का शव, आत्महत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सोनीपत रोड पर भालौठ गांव के नजदीक खाली प्लाॅट में बुजुर्ग का शव मिला है जिसकी उम्र करीब 60 साल है। नजदीक सल्फास की खाली शीशी मिली है। आशंका है कि बुजुर्ग ने आत्महत्या की है। हालांकि, मृतक की शिनाख्त व पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के पुख्ता कारणों का पता लग सकेगा। आईएमटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिजेंद्र ने बताया कि मंगलवार सुबह 8 बजे सूचना मिली कि भालौठ गांव के नजदीक निजी स्कूल के साथ में खाली प्लाॅट में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक दूसरे राज्य का लग रहा है। फिलहाल शव को 72 घंटे के लिए पीजीआई के डेड हाउस में शिनाख्त के लिए रखवाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें