फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल का निरीक्षण कर चखा मिड-डे मील

Sat, 18 Jul 2026 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
निंदाना के सरकारी स्कूल में बच्चों संग बैठ मिड डे मिल चखते खंड शिक्षा अधिकारी। स्रोत स्कूल
विज्ञापन
महम। खंड शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र नहरा ने शुक्रवार को राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल निंदाना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक कक्षाओं के छोटे बच्चों के साथ बैठकर मिड-डे मील चखा। नहरा ने बताया कि बच्चों के साथ भोजन करके उन्हें बहुत अच्छा लगा। बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। उन्होंने नन्हे बच्चों से बात की और अध्यापकों के कार्य प्रदर्शन का मूल्यांकन भी जाना। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षा के स्तर में वृद्धि करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या काफी बढ़ी है। इसका कारण उच्च शिक्षित शिक्षकों द्वारा दी जा रही अच्छी सेवाएं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें