रोहतक। शहर के सेक्टर 2 में तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल बुजुर्ग ने पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस को दी शिकायत में किलोई हाल सेक्टर 21डी फरीदाबाद में रहने वाले जोगेंदर ने कहा है कि उसके पिता ईश्वर सिंह खेतीबाड़ी करते थे। मुझे फोन पर पिता के घायल होने की सूचना मिली। अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मारी थी। वह तेज रफ्तार पर था। हादसे की सूचना मिलने पर पीजीआई पहुंचा। यहां ट्रामा सेंटर में उपचाराधीन पिता ने बताया कि वे सुबह 11 बजे घूमने के लिए घर से निकले थे। सेक्टर 2 में पीछे से एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मारी। इस कारण काफी चोटें आई। इन चोटों के कारण पिता की मृत्यु हो गई। बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। ब्यूरो