रोहतक। सांपला के वार्ड नंबर छह में दोस्त को छोड़ने गए एमडीयू के छात्र कसरेंहटी निवासी नरेश की दो युवक बाइक छीनकर ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कसरेंहटी निवासी नरेश उर्फ पिंटू ने दी शिकायत में बताया कि एमडीयू पढ़ता है। साथ ही फिलहाल सांपला के वार्ड नंबर 13 में रहता है। शनिवार दोपहर अपने दोस्त रोहित को उसके घर वार्ड नंबर छह में छोड़ने गया था। घर के नजदीक कोने पर वह और रोहित खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी 2 बजकर 40 मिनट के करीब दो युवक रेलवे स्टेशन की तरफ से आए। एक युवक ने मुंह पर परना बांध रखा था, जबकि दूसरे के लंबे बाल थे। आते ही युवकों उसके सिर में नुकीली वस्तु से वार किया। साथ ही हाथापाई करके बाइक छीनकर ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ब्यूरो