फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दामण 52 गज का... गीत पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
यूनिफेस्ट 2023 में लोक नृत्य प्रस्तुत करतीं छात्राएं।। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। दामण 52 गज का.., पिया तू आजा मुखड़ा दिखा जा... समेत अनेक गीतों पर युवाओं के हरियाणवी लोक नृत्य पर सोमवार शाम दर्शक झूम उठे। गीत, संगीत, नृत्य, ललित कला गतिविधियों के महाकुंभ के तीसरे व अंतिम दिन ऑर्केस्ट्रा, कव्वाली, हरियाणवी लोक नृत्य की धूम रही।
विज्ञापन

हालात ये रहे कि कलाकारों की प्रस्तुतियों से मोहित दर्शकों की भीड़ के समक्ष 1800 सीट वाला टैगोर सभागार भी कम पड़ता नजर आया। इससे पूर्व बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कुछ देर कार्यक्रम रोकना भी पड़ा। सभागार से भीड़ को बाहर निकालने के बाद पहचान पत्र देख कर दर्शकों को प्रवेश दिया गया। यह नजारा एमडीयू में आयोजित 41वें अंतर क्षेत्रीय युवा उत्सव यूनीफेस्ट 2023 के अंतिम रहा। यूनीफेस्ट की ओवरऑल ट्रॉफी केएल मेहता दयानंद कॉलेज फरीदाबाद को मिली। रनरअप का खिताब विश्वविद्यालय शिक्षा विभाग (यूटीडी) एमडीयू को मिला। यहां मुख्य अतिथि हरियाणा के उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. बीके कुठियाला ने विजेताओं को सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि यूनीफेस्ट में प्रतिभागियों का उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रदर्शन देखने को मिला। उत्साह व उमंग के जोश से सराबोर कार्यक्रम ने रोंगटे खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक व साहित्य उच्च शिक्षा का अभिन्न अंग है। उन्होंने उत्कृष्ट सांस्कृतिक गतिविधि को उच्च शिक्षा परिषद की ओर से पुरस्कार प्रदान करने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

एमडीयू के कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने कहा कि साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभागिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने मंच से गीत की प्रस्तुत किया। डीन छात्र कल्याण प्रो. राजकुमार ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम संचालन युवा कल्याण निदेशक डॉ. जगबीर राठी ने किया। कार्यक्रम में वैश्य शिक्षण संस्था के प्रधान नवीन जैन, सचिव राजेंद्र बंसल, टीकाराम एजूकेशन सोसायटी प्रधान सुरेंद्र दहिया, सैनी शिक्षण संस्था प्रधान धर्म सिंह दहिया, गोपीचंद गहलोत, दिलबाग सिंह खत्री, सुदर्शन ढींगड़ा, डॉ. राजेंद्र रस्तोगी, विशिष्ट अतिथि रहे। आभार प्रदर्शन आयोजन सचिव प्रो. दिव्या मल्हान ने दिया। सहायक निदेशक युवा कल्याण डॉ. प्रताप राठी ने आयोजन के दायित्व का निर्वहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें