फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जिले में गेहूं व सरसों की आवक ने बीते साल का रिकॉर्ड तोड़ा

Wed, 08 May 2024 05:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले में इस साल गेहूं व सरसों की आवक ने बीते साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब तक 1 लाख 79 हजार 307 मीट्रिक टन गेहूं और 57 हजार 87 मीट्रिक टन सरसों की खरीदा जा चुका है। जबकि बीते वर्ष जिले में विभिन्न खरीद एजेंसियों की ओर से 1 लाख 41 हजार 208 मीट्रिक टन गेहूं व 33 हजार 760 मीट्रिक टन सरसों खरीदा गया था। अनाज मंडियों व परचेज सेंटरों पर गेहूं व सरसों के उठान का कार्य भी तेजी से जारी है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 66 प्रतिशत गेहूं व 90 प्रतिशत सरसों का उठान हो चुका है। झज्जर अनाज मंडी में 38 हजार 696 मीट्रिक टन, बादली अनाज मंडी में 10588 मीट्रिक टन, ढाकला अनाज मंडी में 7913 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी 44 हजार 724 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी से 19331 मीट्रिक टन, माजरा डी खरीद केंद्र पर 32033 मीट्रिक टन, छारा खरीद केंद्र पर 16 हजार 160 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ अनाज मंडी पर 980 मीट्रिक टन तथा आसौदा खरीद केंद्र पर 8883 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। झज्जर अनाज मंडी में 29 हजार 505 मीट्रिक टन, बादली अनाज मंडी में 8594 मीट्रिक टन, ढाकला अनाज मंडी में 3742 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी 33938 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी से 8781 मीट्रिक टन, माजरा डी खरीद केंद्र पर 14 हजार 573 मीट्रिक टन, छारा खरीद केंद्र पर 11167 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ अनाज मंडी पर 981 मीट्रिक टन तथा आसौदा खरीद केंद्र पर 8883 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है। डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि बहादुरगढ़ अनाज मंडी में 1059.35 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी में 2934.95 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी में 15 हजार 836.76 मीट्रिक टन, झज्जर अनाज मंडी में 10 हजार 258.68 मीट्रिक टन तथा ढाकला अनाज मंडी में 10379.19 मीट्रिक टन सरसों की खरीद दर्ज की जा चुकी है। अब तक बहादुरगढ़ अनाज मंडी में 1059.35 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी में 2455.88 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी में 12 हजार 684.54 मीट्रिक टन, झज्जर अनाज मंडी में 9700 मीट्रिक टन तथा ढाकला अनाज मंडी में 8720 मीट्रिक टन सरसों का उठान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें