फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा का उद्देश्य एक अच्छे व्यक्ति का निर्माण करना : बाबा बालकनाथ

विज्ञापन
23सीटीके46..बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में आयोजित स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम में राजेश जैन को स
विज्ञापन
रोहतक। बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम (दीक्षारंभ) का आयोजन किया। इसमें इंजीनियरिंग, प्रबंधन और वाणिज्य, कानून, फिजियोथेरेपी, मानविकी और विज्ञान सहित 6 विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। दीक्षारंभ कार्यक्रम का उद्देश्य नए छात्रों को नए वातावरण में समायोजित होने और सहज महसूस करने में मदद करना, उन्हें संस्थान के चरित्र और संस्कृति से परिचित कराना, और अन्य छात्रों व संकाय सदस्यों के साथ संबंध बनाने में उनकी सहायता करना था। मुख्य अतिथि उद्योगति राजेश जैन रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के चांसलर बाबा बालक नाथ ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य न केवल ज्ञान प्राप्त करना है, बल्कि एक अच्छे नागरिक और एक अच्छे व्यक्ति का निर्माण करना भी है। राजेश जैन ने कहा कि इस संस्थान से ऐसे संस्कार लेकर जाएं कि भविष्य में आपको नौकरी की तलाश न करनी पड़े, बल्कि आप दूसरों को रोजगार देने में सक्षम बनें। विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. एचएल वर्मा, कुलसचिव प्रोफेसर मनोज वर्मा ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें