फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खांसी की दवा 70 रुपये में खरीद कर 130 में बेचता था आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस की नार्कोटिक्स टीम ने 200 शीशी खांसी की दवा के साथ गिरफ्तार किये आरोपी के साथ ही को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसी से आरोपी 70 रुपये में शीशी खरीद कर 130 रुपये में बेचता था। इन दोनों को अदालत में पेश किया गया। यहां से किशनगढ़ निवासी आरोपी को जेल व इमलीगढ़ के आरोपी को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

नार्कोटिक्स टीम के ईएसआई राजेश ने बताया कि दवा की अवैध खेप की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महम अनाज मंडी के पास से एक व्यक्ति को सोमवार रात पकड़ा था। इसकी पहचान किशनगढ़ निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई। इसी मामले में देर रात पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इसकी पहचान इमलीगढ़ महम निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई। इसी से किशनगढ़ निवासी सुरेंद्र 70 रुपये में शीशी खरीदता था। इसे वह 130 रुपये में बेचता था। यह खुलासा आरोपी ने पुलिस पूछताछ में किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें