रोहतक। पुलिस की टीम ने मोखरा के घर चोरी करने की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बहु अकबरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि नौ फरवरी को गांव मोखरा खेड़ी पाना निवासी प्रकाश ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें कहा गया है कि उसका छोटा भाई धर्मबीर करीब दो साल से बाहर रहता है। गांव के मकान पर ताला लगा है। इसका नौ फरवरी की सुबह करीब 5 बजे ताला टूटा मिला। घर से गैस-चूल्हा, सिलिंडर, पानी की मोटर, पंखा व घर का अन्य सामान चोरी हुआ मिला। मुख्य सिपाही संदीप ने जांच करते हुए मोखरा खेड़ी निवासी आरोपी साहिल को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो