फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस कर चोरी करने का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। पुलिस ने दो दिन पहले हुई चोरी के आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। 21 दिसंबर को वार्ड 9 निवासी सुरेश के मकान में घुस कर चोरी की गई थी। इसमें घर से सोने के आभूषण व पांच हजार रुपये नकदी चोरी किए गए थे। घटना को उस समय अंजाम दिया गया था जब सुरेश अपने भाई की मौत के बाद गांव मय्यड़ जिला हिसार गया हुआ था। थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि मामले की जांच हवलदार संजय को सौंपी गई थी। इसमें दीपक निवासी महम को शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल की है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें