फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। प्रेम नगर के एक घर में घुसकर चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। इससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक प्रमोद गौतम ने बताया कि 22 अगस्त को प्रेम नगर हैफेड रोड निवासी श्रीभगवान ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया है कि 20 अगस्त को वह अपने घर में रात के समय सोया हुआ था। अज्ञात युवक रात के समय घर में घुसकर करीब 13 हजार रुपये व मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया। मामले की जांच मुख्य सिपाही हरमेंद्र ने की। इस दौरान 14 दिसंबर को चोरी की वारदात में शामिल रहे आरोपी अजायब मनोज उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया गया है। इससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें