महम। सैमाण मंदिर के गद्दीनशीन महंत सतीश दास से मंदिर में पहुंचकर रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने का आरोपी दीपा को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जानना चाह रही है कि महंत से रंगदारी व धमकी देने के पीछे किसी अन्य का हाथ तो नहीं है। इसके अलावा, फिरौती मांगने के समय दूसरे युवक की तलाश की जा रही है। संवाद