फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से टेंपो सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महम रोड पर मदीना के पास कार की टक्कर से टेंपो सवार भाली आनंदपुर के युवक अजीत सिंह की मौत हो गई, जबकि चालक राकेश घायल हो गया। इस संबंध में बहुअकबरपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक भाली आंनदपुर निवासी राकेश ने दी शिकायत में बताया कि वह टेंपो चलाता है। रविवार को अपने दोस्त गांव के ही युवक अजीत के साथ रोहतक से मदीना जा रहा था। वह टेंपो चला रहा था, जबकि अजीत पास में बैठा था। रात करीब आठ बजे जब वे रेडियो स्टेशन के नजदीक मदीना के कट पर पहुंचे तो हिसार की तरफ से आ रही कार ने टेंपो को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल उन्हें पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां अजीत को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें