बहादुरगढ़। गर्मी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। मार्च का महीने के अभी तीन-चार दिन बाकी हैं, लेकिन सीजन में बुधवार को पहली बार तापमान 37 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग की ओर से 29 और 30 मार्च को बहादुरगढ़ में बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।बुधवार को बहादुरगढ़ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदूषण का स्तर भी सामान्य श्रेणी में बना हुआ है। एक्यूआई पीले रंग में 141 दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मार्च का महीना भी पिछले सालों की तरह कूल-कूल रहा है। 29 और 30 मार्च को बूंदाबांदी के बाद भी स्थिति ऐसी ही रहेगी। अपै्रल की शुरुआत भी सामान्य से ठंडी रहेगी। बुधवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। हवा में नमी का स्तर 26 से 96 प्रतिशत तक रहा। हालांकि बुधवार को कुछ समय के लिए बादलों और सूर्य के बीच लुकाछिपी का खेल चला। अधिकारियों ने बताया कि 28 मार्च की रात से बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना है। पूरे दिन घने बादल छाए रहेंगे। 29 मार्च को भी बूंदबांदी हो सकती है। बूंदाबांदी की वजह से अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है। 30 मार्च से मौसम शुष्क हो जाएगा। घने बादल रह सकते हैं। इसकी वजह से अधिकतम तापमान फिर कम होगा। 31 मार्च को आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। वहीं प्रदूषण का स्तर सामान्य बना हुआ है।