फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट, उमस ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। इलाके में रविवार की दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में कमी आई, लेकिन मौसम में नमी बढ़ जाने से उमस भरी गर्मी अधिक बढ़ गई। पिछले दो दिन से बादलवाई के कारण तापमान में 5 से 6 डिग्री तक कमी आई है। रविवार की दोपहर बाद अचानक तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। इससे तापमान 36-38 डिग्री पर पहुंच गया। जून के दूसरे सप्ताह से तापमान 43-45 डिग्री के आसपास बना रहा, जो करीब 50 साल से सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया। तापमान बढ़ने से हवा भी हीट वेव में बदल गई। इसके चलते लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी झेलनी पड़ी। दो दिन से मौसम में बदलाव हुआ है। तापमान 39-40 डिग्री पर आ गया। रविवार को 38 डिग्री रहा। हल्की बारिश से हवा में नमी बढ़ गई। लोगों को चिपचिपाहट की गर्मी झेलनी पड़ी। तेज हवा से ग्रामीण क्षेत्र की बिजली भी कई घंटे तक गुल रही। उधर मौसम विभाग का कहना है कि हवा में नमी बढ़ने से तीन-चार दिन उमस भरी गर्मी रहेगी। 28 जून को मानसून पहुंचने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें