फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ठंडी हवा से तापमान और प्रदूषण में आई गिरावटी

Fri, 10 May 2024 05:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वीरवार को ठंडी हवाएं चलने से तापमान के साथ प्रदूषण भी कम हो गया। इससे लोगों को राहत मिली। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर। कई दिनों से तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।
विज्ञापन

वीरवार को सुबह के समय ठंडी हवा चली। इससे लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली। एक्यूआई ऑरेंज कलर से येलो जोन में आ गया। एक्यूआई 169 दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 41 से 73 प्रतिशत तक रहा। बहादुरगढ़ में कई दिनों से लोगों को गर्मी बेहद परेशान कर रही थी। वीरवार की सुबह ठंडी रही और लोगों को गर्मी से राहत मिली। तापमान अधिक होने के कारण शहर के बाजार भी सूने-सूने नजर आने लगे थे। वीरवार को तापमान कम हुआ तो बाजारों में पहले जैसी रौनक रही। हवा चलने के बाद प्रदूषण में भी कमी आई है। इससे लोगों को साफ ऑक्सीजन मिली। कई दिनों से प्रदूषण बढ़ा हुआ था और लोगों को काफी परेशानियां हो रही थी। वीरवार को एक्यूआई कम हुआ और लोगों को राहत मिली।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें