फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों को बताए नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव

विज्ञापन
30सीटीके11.. पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम पर वि
विज्ञापन
रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सोमवार को एक दिवसीय सेमिनार हुआ। कार्यक्रम का आयोजन एंटी टोबैको/एंटी ड्रग्स कमेटी, आईक्यूएसी और मनोविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। मुख्य वक्ता, डॉ. मीनाक्षी दलाल ने विद्यार्थियों को ड्रग्स के विभिन्न प्रकारों, उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रभाव और इससे निपटने के उपायों के बारे में जानकारी दी। सेमिनार में एक विजुअल प्रेजेंटेशन और प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया, इसमें विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्राचार्य डॉ. लोकेश बलहारा ने इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन पर जोर देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को नशीली दवाओं के खतरों के बारे में जागरूक करना बहुत जरूरी है। भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सतबीर सिंह और एंटी टोबैको कमेटी के कन्वीनर डॉ. प्रदीप मलिक, डॉ. दिनेश सिंह और डॉ. अंजू मलिक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें