रोहतक। थाना सिटी में सूर्या कॉलोनी में घर में घुसकर पड़ोसी महिला ने पति के साथ मिलकर किशोरी और उसकी ताई पर हमला कर दिया। विरोध करने पर महिला ने किशोरी को चाकू मारकर घायल कर दिया। पीड़ित बलवान सिंह ने सिटी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम उनकी बेटी मन्नू और भाभी लक्ष्मी पर पड़ोसी महिला रेखा और उसके पति ने घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया। पड़ोसी महिला रेखा ने उनकी बेटी मन्नु की गर्दन पर चाकू से हमला किया, लेकिन उसने बचने के लिए अपने हाथ आगे कर दिए। इससे चाकू उसके हाथ में लगा और हाथ में कट लग गया। नाबालिग को बचाने के लिए उनकी भाभी आई तो उन पर रेखा के पति ने लोहे की रॉड से हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया। शोर शराबा हुआ तो अन्य लोग आए और किसी तरह उनकी बेटी और भाभी को आरोपियों से बचाया।
जाते-जाते उन्होंने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। अन्य लोगों ने घायलों को पीजीआईएमएस में भर्ती कराया, जहां पर उनको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रेखा और उसके पति के खिलाफ मारपीट समेत एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। म