रोहतक। पुलिस को दी शिकायत में बैंसी गांव अनिल ने बताया कि उसका 15 वर्षीय बेटा गुरदीप घर से बिना बताए कहीं चला गया। देर रात तक वापस नहीं आया तो तलाश शुरू की। अब तक सुराग नहीं लगा है। लाखन माजरा थाना प्रभारी समरजीत सिंह का कहना है कि आसपास के थानों में संपर्क किया है। अपनी तरफ से किशोर को ढूंढने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। ब्यूरो