01-राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लेने के लिए मैसूर (कर्नाटक) के लिए रवाना होता एमडीयू के स्वयंसे
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का दल राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लेने के लिए मैसूर (कर्नाटक) के लिए मंगलवार को रवाना हुआ। यह दल हरियाणा की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और सेवा भावना का प्रतिनिधित्व कर राष्ट्रीय एकता का संदेश देगा। एमडीयू की एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सविता राठी ने बताया कि यह शिविर 12 से 18 मार्च तक मैसूर के जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि एमडीयू से छह शिक्षण संस्थानों के कुल 10 स्वयंसेवक (पांच छात्र व पांच छात्राएं) शिविर में भाग लेंगे। हिंदू कॉलेज, सोनीपत के डॉ. हरदीप सिंह शिविर में कार्यक्रम अधिकारी के रूप में दल का नेतृत्व कर रहे हैं। संवाद