फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शिक्षकों को धमकी मिलने पर अध्यापकों ने रखा वर्क सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर। खंड के गांव बनियानी में सरकारी स्कूल की अध्यापिका व पीटीआई को अनजान व्यक्ति ने फोन पर धमकी दी है। इसके बाद स्कूल के सभी अध्यापकों में खौफ का माहौल बना है। मंगलवार को स्कूल बनियानी के अध्यापकों ने वर्क सस्पेंड रखकर उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। दरअसल रोहतक के विराट शास्त्री पीटीआई व गणित की अध्यापिका उर्मिला हैं, जो की बनियानी गांव के सरकारी स्कूल में कार्यरत हैं। पिछले कुछ दिनों से दोनों अध्यापकों को अनजान व्यक्ति के धमकी भरे फोन आ रहे हैं, जिसमें उन्हें जान से हाथ धोने की व अपना व्यवहार ठीक करने की धमकियां दी जा रही हैं। फिलहाल इसकी शिकायत रोहतक अर्बन एस्टेट थाना में दर्ज करवाई गई है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट अध्यापिका व पीटीआई ने अपनी सुरक्षा की मांग उठाई है। ऐसे में मंगलवार को डीपीसी जितेन्द्र खत्री, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुनीता चहल ने स्कूल में पहुंचकर अध्यापकों की मांग सुनीं और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल खट्टर के पैतृक गांव बनियानी गांव के राजकीय स्कूल में पढ़ाने वाले दो अध्यापकों को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देने के मामले में शिक्षकों ने मंगलवार को वर्क सस्पेंड कर रोष जताया। मंगलवार सुबह हसला के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंधु, जिला शारीरिक शिक्षा के जिला प्रधान विकास व उपप्रधान संजय मलिक बनियानी स्कूल में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित अध्यापकों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया। स्कूल में वर्क सस्पेंड की सूचना मिलते ही डीपीसी जितेंद्र खत्री व खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता चहल मौके पर पहुंची और अध्यापकों को समझाने की कोशिश की। बातचीत के दौरान शारीरिक शिक्षा के प्रधान विकास ने शिक्षा विभाग व पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए आरोपियों को 2 दिन में पकड़ने को कहा। कहा कि अगर 2 दिन में आरोपियों को नहीं पकड़ा दोषियों को पकड़ा नही गया तो वह आंदोलन में भी गुरेज नही करेंगे।

महिला अध्यापकों को भी दी जान से मारने की धमकी

स्कूल की एक महिला अध्यापिका ने बताया कि उसके पास भी धमकी भरी कॉल आई है। यह कॉल 28 व 29 नवंबर को की गई है। कई नंबर से कॉल की गई। पहले तो महिला अध्यापिका ने कॉल रिसीव नहीं की। जब कॉल रिसीव की तो कहा गया कि कहा कि वे बिश्नोई गैंग के सदस्य हैं। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि तेरा एनकाउंटर करके हरिद्वार फेंक आवेंगे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें