रोहतक। न्यू विजय नगर निवासी एक शिक्षक के घर का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये नकदी और जेवर समेत करीब साढ़े चार लाख का सामान चुराकर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना शिवाजी काॅलोनी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित शिक्षक पवन कुमार ने शिकायत देकर कहा है कि उनकी पत्नी आशा बच्चों के साथ मायके गई हुई है और वह 25 जून की शाम को घर से गांव खरावड़ के लिए चले गए थे। 26 जून को सुबह घर पहुंचे तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने अलमारी में रखे करीब 50 हजार रुपये और चार लाख रुपये के पत्नी के सोने-चांदी के जेवरात चुराकर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट टीम को बुलाकर जांच पड़ताल कराई है।