फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लक्ष्य में खरे नहीं उतरे शिक्षक

Thu, 18 Apr 2024 05:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए प्रत्येक जिले को शिक्षा विभाग ने लक्ष्य दिए हैं। विशेष प्रवेश उत्सव अभियान भी समाप्त हो चुका है, लेकिन विभाग द्वारा दिए गए लक्ष्य में अब तक शिक्षक खरा नहीं उतरे हैं। इस बार दिए गए लक्ष्य के अनुरूप केवल 15.68 प्रतिशत ही नए दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से सरकारी स्कूलों में प्रदेश में 2 लाख 86 हजार 961 नए दाखिले का लक्ष्य दिया गया है, जिसमें से 16 अप्रैल तक केवल 44 हजार 531 नए दाखिले हुए हैं। पूरे प्रदेश में केवल 44531 नए दाखिले हुए हैं। इसके अलावा 2 लाख 27 हजार 820 रि-एडमिशन हुए हैं। इसी प्रकार से 15 लाख 57 हजार 554 विद्यार्थियों को अगली कक्षा में ट्रांसफर किया गया है यानी अब तक सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या का आंकड़ा 18 लाख 50 हजार 770 तक पहुंचा है। अब तक सोनीपत जिले में सबसे ज्यादा दाखिले किए गए हैं। 16 अप्रैल तक सोनीपत जिले में 4622 दाखिले हो चुके हैं जबकि चरखीदादरी में 1002 विद्यार्थियों के दाखिले हुए हैं। झज्जर में 1172 प्रवेश हुए हैं।
विज्ञापन


16 अप्रैल तक जिला अनुसार हुए नए दाखिले
सोनीपत 4622
गुरुग्राम 3356
पानीपत 2796
हिसार 2764
नूहं 2632
करनाल 2472
सिरसा 2461
जींद 2341
फतेहाबाद 2089
भिवानी 1858
महेंद्रगढ़ 1834
यमुनानगर 1805
कैथल 1699
पलवल 1606
रेवाड़ी 1486
अंबाला 1473
कुरुक्षेत्र 1365
पंचकूला 1278
रोहतक 1272
झज्जर 1172
फरीदाबाद 1148
चरखीदादरी 1002

वर्जन

स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। कई गांवों में छात्र संख्या बढ़ी है।
सुभाष भारद्वाज, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें