फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बारिश के पानी में डूबने से टीबी अस्पताल की एक्स-रे मशीन खराब

विज्ञापन
17सीटीके10..टीवी अस्पताल। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। जिला क्षय रोग अस्पताल की नई एक्स-रे मशीन पिछले कई दिनों से बंद है। प्रोर्टेबल मशीन से मरीजों को राहत पहुंचाई जा रही है। अस्पताल में पिछले दिनों बरसाती पानी भरने से यह मशीन खराब हो गई। इसे दुरुस्त कराने के लिए मुख्यालय से पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन

शहर के गोहाना रोड स्थित टीबी अस्पताल का भवन सड़क से करीब पांच फीट नीचे है। सड़क ऊपर उठने से भवन नीचे चला गया है। बारिश के दिनों में अस्पताल के बाहर की सड़क पर दो से तीन फीट तक पानी जमा हो जाता है। ऐसे में अस्पताल में भी पानी भर जाता है। पिछले दिनों हुई तेज बारिश में भी यही हाल हुआ। बारिश में पानी अस्पताल की एक दीवार तोड़कर अंदर घुस गया था। जलभराव के चलते अस्पताल की नई एक्स-रे मशीन पानी में डूब गई। इससे मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। मोटर के जरिए पानी तो निकाल दिया, मगर मशीन की खराबी दूर नहीं हुई। इस संबंध में विभाग ने मुख्यालय से संपर्क किया। फिलहाल अस्पताल में रोजाना आने वाले करीब 100 से ज्यादा मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए पोर्टेबल मशीन प्रयोग की जा रही है।
वर्जन
बारिश में सड़क पर पानी भर जाता है। अस्पताल भवन नीचा होने के कारण पिछले दिनों बारिश का पानी अंदर घुस गया। इससे एक्स-रे मशीन खराब हो गई। इसे जल्द ठीक कराया जाएगा। मरीजों की सुविधा के लिए पोर्टेबल मशीन से एक्सरे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. इंदू, प्रभारी, जिला क्षय रोग अस्पताल।

17सीटीके10..टीवी अस्पताल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें