फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्कैच प्रतियोगिता में तानिया, कविता पाठ में मंदीप व सौरव प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में स्वतंत्रता सेनानी पंडित नेकी राम शर्मा की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में पंडित नेकी राम शर्मा के परपौत्र दिनेश कुमार ने शिरकत की। महाविद्यालय में सुबह 9 बजे हवन कराया गया। पंडित नेकी राम शर्मा व शहीदों के स्मारक पर पुष्प माला अर्पित की गई। महाविद्यालय में स्कैच बनाओ प्रतियोगिता, कविता पाठ प्रतियोगिता, देश भक्ति गीत प्रतियोगिता व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

पंडित नेकी राम शर्मा के जीवन व उनके संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लोकेश बलहारा ने पंडित नेकी राम शर्मा की देश के प्रति बलिदान व समर्पण की भावना से छात्र छात्राओं को अवगत कराया। उनके जीवन से प्रेरणा लेने को आह्वान किया। डॉ. एकता शर्मा की देखरेख में हुई स्कैच बनाओ प्रतियोगिता में तानिया प्रथम, लविश द्वितीय व रीति एवं प्रिंस तृतीय रहे। कविता पाठ प्रतियोगिता में मंदीप व सौरव प्रथम, युवराज द्वितीय व सिमरन व आरती तृतीय रही। भाषण प्रतियोगिता में स्वाति प्रथम, दिनेश द्वितीय व वंश तृतीय रहा। देश भक्ति गीत में अंजलि प्रथम, अरुण द्वितीय व फिजा तृतीय रही। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. सुरेंद्र सांगवान के मार्गदर्शन में किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. मीनाक्षी सांगवान व डॉ रश्मि सिंह ने निभाई। मंच संचालन डॉ. मनीषा ने किया। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जयंती के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्यतिथि प्राचार्य डॉ. लोकेश बल्हारा, गौड़ कॉलेज प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा रहे। स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर में साहिल देशवाल, मनोज राठी, अन्य विद्यार्थियों का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें