रोहतक। एसडीएम रोहतक रविवार शाम पुराने आईटीआई मैदान में आयोजित अमर उजाला गांव महोत्सव में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे। गांव महोत्सव में श्रोताओं को संबोधित करते हुए एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने कहा कि अमर उजाला ने गांव महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच दिया है। यह एक सराहनीय कदम है। एक ही मंच पर किसान, युवा व कारोबारी हैं। इसके साथ ही एसडीएम ने मौजूद प्रतिभाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही महोत्सव में लगे स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।