फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: टेबल टेनिसरू सान्या राठी रोहतक ने ब्रिटी पटेल गुरुग्राम को तीन-दो से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। गुरुग्राम के प्रोग्रेसिव टेबल टेनिस अकादमी में आयोजित 58वीं हरियाणा राज्य व अंतर जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप में रविवार को एकल मुकाबले हुए। अगले चार दिन विभिन्न आयु वर्ग के मुकाबले खेल जाएंगे। पुरुष व महिला वर्ग के करीब 500 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेगें। इस प्रतियोगिता का समापन 25 सितंबर को होगा। इसी प्रतियोगिता के परिणाम के अनुसार ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हरियाणा के सभी आयु वर्ग की टीमों का चयन किया जायेगा। रविवार को हुए प्रथम चरण के मुकाबलाें में अंडर-11 लड़कियों में सान्या राठी रोहतक ने ब्रिटी पटेल गुरुग्राम को तीन-दो से हराया। अंडर-11 वर्ग में तनीषा व पुरुष वर्ग में अतुल अपने पहले ही मैच में हार गए। इस अवसर पर हरियाणा टेबल टेनिस एसोसिएशन के उप प्रधान कल्याण सिंह संधु एवं विकास सैनी कोषाध्यक्ष हरियाणा टेबल टेनिस एसोसिएशन के साथ टूर्नामेंट के आयोजक कुणाल, चीफ रेफरी नलिन सोमानी, डिप्टी रेफरी वीरेंद्र राणा, नीरज सिंह, मृणाल मंडल व पवन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें