फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak PGI: स्वास्थायकों की सुरक्षा की मांग को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन, एक दूसरे को बांधी सफेद पट्टी

Tue, 20 Aug 2024 01:33 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक के पीजीआईएमएस कुलपति डॉ. अनिता सक्सेना भी शामिल हुईं। उन्होंने ओपीडी (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) में रेजीडेंट डॉक्टर्स और छात्रों के साथ मिलकर प्रदर्शन में भाग लिया और सुरक्षा के प्रति अपनी चिंता जताई।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते रेजीडेंट डॉक्टर्स - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के पीजीआईएमएस (पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा की मांग को लेकर आज एक सांकेतिक प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने एक दूसरे को सफेद रंग की पट्टी बांधकर, जिस पर "जस्टिस" लिखा हुआ था, सुरक्षा और समर्थन का प्रतीक प्रस्तुत किया।

प्रदर्शन में स्वास्थ्य यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. अनिता सक्सेना भी शामिल हुईं। उन्होंने ओपीडी (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) में रेजीडेंट डॉक्टर्स और छात्रों के साथ मिलकर प्रदर्शन में भाग लिया और सुरक्षा के प्रति अपनी चिंता जताई। इस दौरान, उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति सम्मान और श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुष्पांजलि दी।

इस सांकेतिक प्रदर्शन का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उनके कार्यस्थलों पर एक सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने की दिशा में जागरूकता फैलाना था। स्वास्थ्यकर्मियों ने इस प्रदर्शन के माध्यम से अपनी मांगों को जोरदार तरीके से पेश किया और उनकी सुरक्षा के प्रति प्रशासन से ठोस कदम उठाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें