फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 106 किलाेमीटर साइकिल चलाकर स्वीटी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
23सीटीके02..हरियाणा शहीदी दिवस पर रोहतक से मधुबन पुलिस ट्रेनिंग सेंटर तक 106 किलोमीटर साइकिल या
विज्ञापन
रोहतक। शहीदी दिवस पर सोमवार को साइकिलिस्ट स्वीटी मलिक ने 106 किलोमीटर साइकिल चलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यात्रा रोहतक से मधुबन पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

सेक्टर-3 निवासी रविंद्र मलिक ने बताया कि उनकी पत्नी ने सोमवार सुबह राजीव गांधी स्टेडियम से अपनी साइकिल यात्रा शुरू की। स्वीटी मलिक पिछले कई साल से जागरूकता यात्राएं निकाल रही हैं। इसमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्त हो हमारा भारत, जल संरक्षण, पॉलीथिन मुक्त भारत, पर्यावरण सुरक्षा व स्वास्थ्य जागरूकता यात्रा अनेक तरह की यात्राएं निकालकर समाज में सकारात्मक संदेश दे रही हैं। हरियाणा सरकार ने स्पोर्ट्स वूमेन ऑफ द हरियाणा का अवाॅर्ड 2021-22 में दिया। वहीं, साइकिलिस्ट राष्ट्र व राज्यस्तर पर अनेक प्रतियोगिताएं जीत चुकी हैं। मधुबन पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में पहुंचने पर उनका स्वागत किया। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में सभी ने शहीद स्मारक पर फूल अर्पित कर शहीदी दिवस मनाया। इस यात्रा के शुरुआती पर बॉक्सिंग कोच मनोज कादयान, कोच दीपक कुमार, खिलाड़ी सचिन कुमार, जीत सिंह, अंकुश, विशु वह अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें