25 रोहतक से दिल्ली इंडिया गेट तक साइकिल यात्रा निकालती साइकिलिस्ट स्वीटी। स्रोत: परिजन
रोहतक। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सुनारियां सेक्टर 3 की साइकिलिस्ट स्वीटी मलिक ने रोहतक से इंडिया गेट नई दिल्ली तक 100 किलोमीटर साइकिल चलाकर सेवा पखवाड़ा के तहत ड्रग फ्री हो हमारा भारत का संदेश दिया। उन्होंने इस यात्रा को बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी से सुबह 4 बजे आरंभ कर सांपला, बहादुरगढ़ होते हुए द्वारका एक्सप्रेस हाईवे से दिल्ली इंडिया गेट पर करीब सुबह 9 बजे पहुंचीं। स्वीटी मलिक ने वहां पर मौजूद लोगों को नशा मुक्त भारत का संदेश देकर जागरूक किया। संवाद