24सीटीके19. लॉन्ग जंप प्रतियोगिता में रजत पदक जीते कर आने के बाद एमडीएन स्कूल में स्वागत करते
रोहतक। एमडीएन स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा स्वीटी ने अंडर-17 आयु वर्ग में लंबी कूद में कांस्य पदक जीता। यह प्रतियोगिता 22 से 23 सितंबर तक राव निहाल सिंह पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी में आयोजित हुई। स्वीटी ने 1.32 मी. लंबी कूद लगाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि के लिए उसके खेल प्रशिक्षक, विद्यालय और परिवार का पूरा सहयोग रहा। विद्यालय पहुंचने पर मंगलवार को विद्यालय के एडमिन डायरेक्टर कृष्ण कुमार, प्राचार्य मिस मीनू टहल्यानी, खेल प्रशिक्षकों व विंग इंचार्ज ने उसका अभिनंदन किया। प्राचार्य ने छात्रा को शुभकामना देते हुए भविष्य में और लंबी छलांग लगाने के लिए प्रोत्साहित किया।