फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्वामी दयानंद सरस्वती ने प्रज्वलित की स्वराज की लौ

विज्ञापन
23सीटीके07-एमडीयू में स्मृति यज्ञ में मौजूद कुलपति व कुलसचिव। स्रोत:एमडीयू
विज्ञापन
रोहतक। भारत के महान समाज सुधारक, आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद की जयंती के उपलक्ष्य में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में रविवार को स्मृति यज्ञ का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने इस यज्ञ के यजमान का दायित्व निर्वहन किया। उन्होंने ने महर्षि दयानंद सरस्वती को अद्भुत प्रेरणादायी व्यक्तित्व बताया। उन्होंने कहा कि भारत में स्वराज की लौ को स्वामी दयानंद सरस्वती ने प्रज्वलित किया। विद्यार्थी निशांत, रक्षा, मंदीप और आकाश ने अपने विचार रखे। आर्य समाजी आचार्य सुकामा ने यज्ञ संचालन किया। महर्षि दयानंद एवं वैदिक अध्ययन केंद्र के निदेशक प्रो. सुरेन्द्र कुमार ने यज्ञ कार्यक्रम का संयोजन किया। इस अवसर पर प्रो. एएस मान, कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत, परीक्षा नियंत्रक प्रो. गुलशन तनेजा, प्रो. रणदीप राणा, प्रो. विनीता हुड्डा, प्रो. सत्यवान बरोदा, प्रो. सपना गर्ग व प्रो. नसीब सिंह गिल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें