फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: खाने में दवा मिलाने का शक; ताई पर जानलेवा हमला, तेजधार हथियार से गर्दन पर किए कई वार

Sat, 06 Jan 2024 01:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

आरोपी मंजीत को अपनी ताई पर शक था कि वह उसके खाने में ऐसी दवा मिलाती है, जिससे उसे नींद नहीं आई। इस कारण वह दो दिन से सो नहीं सका था। इसलिए छत पर अपनी ताई शीला पर तेजधार हथियार से गर्दन पर वार कर रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के लाढा़ेत रोड पर एक युवक ने अपनी ताई पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने ताऊ की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी को शक था कि उसकी ताई उसके खाने में ऐसी दवा मिलाती है, जिससे उसे नींद नहीं आती। इस कारण आरोपी ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक लाढोत रोड स्थित सूर्या नगर निवासी सुखबीर सिंह ने बताया कि वे छह भाई थे, जिसमें चार भाईयों की मौत हो चुकी है। सबसे छोटे भाई सतबीर व उसकी पत्नी का भी देहांत हो गया था। सतबीर का बेटा मंजीत नशा करने का आदी है। उसकी पत्नी खुशबु का 13 दिसंबर को बीमारी के चलते देहांत हो गया था।

उसके दोनों बच्चे अपनी बुआ के पास रहते हैं। जबकि मंजीत घर पर अकेला रहता है। उसे भाई युद्धवीर की पत्नी शीला देवी खाना देती है। शुक्रवार सुबह 11 बजे वह घर के आगे से जा रहा था। तभी शीला की चीखने की आवाज सुनाई दी। उसने देखा तो आरोपी मंजीत के मकान का गेट अन्दर से बंद था। वह छत पर अपनी ताई शीला पर तेजधार हथियार से गर्दन पर वार कर रहा था। वह पहुंचा तो आरोपी गेट खोलकर फरार हो गया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
जांच में पता चला है कि आरोपी मंजीत को अपनी ताई पर शक था कि वह उसके खाने में ऐसी दवा मिलाती है, जिससे उसे नींद नहीं आई। इस कारण वह दो दिन से सो नहीं सका था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। -सतपाल, प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें