रोहतक। बागवानी विभाग के एक अधिकारी संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गए हैं। वे विभाग से सस्पेंड चल रहे थे। अधिकारी के पिता ने अर्बन एस्टेट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर 2 निवासी जिलेसिंह ने दी शिकायत में बताया कि उनका लड़का अजीत बागवानी विभाग में एचडीओ के पद पर करनाल (उचानी) में कार्यरत था, जो सस्पेंड चल रहा था। 21 मार्च को सुबह घर से चला गया, लेकिन शाम तक नहीं आया। परिवार के सदस्य अपने स्तर पर तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।