रोहतक। आयुष विभाग की ओर से सूर्य नमस्कार अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 12 जनवरी से 12 फरवरी तक चलेगा। इसके तहत जिले में एक लाख से ज्यादा पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. सतपाल मेहरा ने बताया कि हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयंती से लेकर 12 फरवरी महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती तक सूर्य नमस्कार अभियान चलाया जाएगा। सोमवार को ताजा माजरा व्यायाम शाला में सूर्य नमस्कार के साथ इसका शुभारंभ किया गया है। संवाद