फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एलईडी लाइट लगवाने के लिए शहर में सर्वे शुरू

Sat, 15 Jun 2024 03:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर की सड़कों पर जल रही करीब 925 स्ट्रीट लाइटों की जगह पर अब नई एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इससे बिजली की बचत होने के साथ ही लो वोल्टेज पर भी सड़कों पर रोशनी कम नहीं होगी। नगर परिषद के पास 9255 एलईडी स्ट्रीट लाइट की खेप पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

शहर में इस समय अधिकतर स्ट्रीट लाइटों में सीएफएल या बल्ब लगे हैं। इससे नगर परिषद को लाखों रुपये सालाना बिजली बिल चुकाना पड़ता है। एलईडी लाइट लगने के बाद काफी हद तक बिजली की बचत होगी तथा नगर परिषद के राजस्व में लाभ होगा। एलईडी की शुरुआत होने के बाद कम से कम 40 प्रतिशत तक बिजली की बचत होगी। साथ ही खर्च भी बचेगा।
नगर परिषद की तरफ से नई एलईडी लाइट लगवाने के लिए शहर में सर्वे कराने का काम शुरू कर दिया गया है। सर्वे में देखा जा रहा है कि शहर में कहां-कहां पर लाइट की जरूरत है। उसी के हिसाब से इन लाइटों को लगवाया जाएगा। नगर परिषद के पास स्ट्रीट लाइटें आ चुकी हैं। इनको लगाने के लिए पेाल, तार व अन्य सामान की जरूरत होगी। इसके लिए नगर परिषद की तरफ से जल्द ही टेंडर लगाए जाएंगे। फर्म को टेंडर मिलते ही शहर में लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



40 प्रतिशत बिजली की होगी बचत
शहर में एलईडी लाइटों के लगने से करीब 40 प्रतिशत बिजली की बचत होगी। वहीं कम वोल्टेज पर भी एलईडी लाइटों की रोशनी कम नहीं होगी। दिन ढलते ही पूरा शहर दुधिया रोशनी से जगमगाने लगेगा। इससे रात के समय वाहन चालकों को कोई परेशानी नहीं होगी।



उपभोक्ताओं के बिलों से जमा होता है स्ट्रीट लाइटों का बिल
बिजली निगम द्वारा शहरी उपभोक्ताओं के बिलों से प्रति यूनिट पांच पैसे म्युनिसिपल टैक्स के रूप में काटे जाते हैं। बिजली निगम के पास जितनी भी राशि जमा होती है, उसे नगर परिषद के बिजली बिलों में जोड़ा जाता है। यदि शहर में एलईडी लाइटें लगी तो इसे शहर की जनता के रुपयों की भी बचत होगी।

वर्जन
शहर में एलईडी लाइट लगाई जाएगी। 925 लाइट नगर परिषद के पास आ चुकी है। फिलहाल सर्वे कराया जा रहा है कि कहां-कहां लाइट की जरूरत है। इसके बाद टेंडर लगाकर इसे लगवाने का काम किया जाएगा।-मनजीत दहिया, एक्सईएन, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें