फोटो नंबर-36चुनाव के लिए फार्म जमा करवाते कांग्रेसी नेता सुरेंद्र पटवा।
मंडी अटेली। अटेली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की टिकट के लिए कांग्रेसी नेता सुरेंद्र पटवा ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। सुरेंद्र पटवा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कार्यालय चंडीगढ़ में जाकर चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का फॉर्म जमा किया। कार्यालय में काम देख रहे तालेंद्र के पास फॉर्म जमा करवाया। कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव की जिम्मेवारी के साथ उन्होंने पार्टी के संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। सुरेंद्र पटवा पिछले 32 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं और उनकी इस निष्ठा के कारण उनकी दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही है। पार्टी के प्रति उनकी इस निष्ठा के कारण उन्होंने कभी भी दल नहीं बदला। इससे उनके प्रति पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में काफी सम्मान और विश्वास है।