फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुपवा के छात्रों ने नाटक आधे-अधूरे का किया मंचन

Fri, 06 Feb 2026 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
सुपवा स्थित मिनी ऑडिटोरियम में नाटक आधे-अधूरे का मंचन करते छात्र। स्रोत : सुपवा
विज्ञापन
रोहतक। दादा लख्मीचंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय के मिनी ऑडिटोरियम में वीरवार को छात्रों ने आधे-अधूरे नाटक का मंचन किया। कुलपति डॉ. अमित आर्य, रजिस्ट्रार डॉ. गुंजन मलिक मनोचा व अन्य स्टाफ ने कलाकारों की अदाकारी की सराहना की। कुलपति ने कहा कि छात्र नाटक के किरदार में पूरी तरह से उतरते हुए नजर आए। इस नाटक के मंचन के लिए विशेष तौर पर मिनी ऑडिटोरियम में सेट तैयार किया गया ताकि नाटक की कहानी के अनुसार ही लाइट व अन्य माहौल नजर आए। महेश टीपी ने बताया कि प्रसिद्ध नाटककार व लेखक मोहन राकेश की जन्म शताब्दी मनाते हुए उनके लिखित बहुचर्चित नाटक आधे-अधूरे का मंचन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें