पंडित लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (सुपवा) में विभिन्न विषयों की परीक्षा की डेटशीट शनिवार को जारी हो गई है। परीक्षा पैट्रन ऑफलाइन या ऑनलाइन होगा, यह फैसला हर विभाग के एचओडी को लेना है। विभागाध्यक्षों की सोमवार को रजिस्ट्रार से मीटिंग होगी। इसमें परीक्षा से संबंधित पूरा एजेंडा तय होगा। परीक्षा पैट्रन तय होते ही विद्यार्थियों को इस बारे में जानकारी विभागाध्यक्ष देंगे। विवि के जनसंपर्क निदेशक डॉ. बेनुल तोमर ने बताया कि परीक्षाएं 15 जुलाई से शुरू होंगी, जोकि 31 जुलाई तक चलेंगी। साथ ही नए सत्र के दाखिलों के लिए सोमवार को एडमिशन ब्रोशर जारी हो सकता है। हालांकि सोमवार से एक या दो दिन और आगे हो सकते हैं, मगर अगले सप्ताह में एडमिशन ब्रोशर जारी होने के साथ दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।