43-गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में वेदप्रकाश वत्स को पगड़ी पहनाते प्राचार्य प्रो जयपाल शर्मा व अ
रोहतक। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में अधीक्षक (मुख्य लिपिक) के पद पर कार्यरत वेदप्रकाश वत्स सोमवार को 33 वर्षों की सेवाओं के उपरांत सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर महाविद्यालय सभागार में उनके सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने की। वेदप्रकाश वत्स ने 11 जनवरी 1993 को लिपिक बनकर सेवाएं प्रारंभ की थीं। उनके सम्मान में पगड़ी धारण करवाई गई और शॉल, स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्रशासक आशीष वशिष्ठ, एसडीएम रोहतक ने वेदप्रकाश वत्स को सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। संवाद